नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सात विधानसभा हलकों का इंचार्ज बनाया गया है। इन विधानसभा हलकों में कालका, नई दिल्ली, मालवीय नगर, अंबेडकर नगर, दिल्ली कैंट, राजौरी गॉर्डर व हरि नगर शामिल है। यहां पर पंजाब वोटरों की संख्या अधिक है।
इससे पहले कांग्रेस की तरफ 17 जनवरी को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। जिसमें पंजाब के तीन नेताओं को ही शामिल किया गया था। जिसमें रंधावा का नाम शामिल नहीं था। इन नेताओं में पंजाब के पूर्व सीएम व जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल सिंह खैहरा का शामिल थे। जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और हरियाणा की सांसद कुमारी शैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल है।