जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में नगर निगम किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहता है। कभी आम जनता की शिकायतों को लेकर तो कभी धरना-प्रदर्शन को लेकर। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां जालंधर के नगर निगम दफ्तर में भारी हंगामा हुआ जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। जिक्रयोग्य है कि नगर कमिश्नर आदित्य उप्पल ने कुछ दिन पहले ही कमान संभाली है। जानकारी अनुसार दफ्तर में बैठे कर्मचारी आमने-सामने हुए हैं जिन्होंने एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ कर्मी धरने पर बैठे थे। इस दौरान एक और गुट धरने पर बैठा हुआ था। इसी बीच दोनों गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वह हाथापाई पर उतर आए। एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया। इस दौरान घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया। क्लर्क रिंकू को भी निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। माहौल तनावपूर्ण होते देख वहां पुलिस फोर्स तैनात की गई।