जालंधर (द पंजाब प्लस) जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह की जिस महिला और युवक से मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था, वह मोहाली की रहने वाले है। जोकि पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ काम करते थे। सभी पर चोरी के आरोप लगाकर मारपीट की गई थी। हालांकि इसे लेकर उक्त लड़की का कोई बयान सामने नहीं आया है।
सूत्रों के अनुसार जिस युवक से मारपीट हुई, उसने अपनी बहन को पादरी बजिंदर की चर्च में आने से रोका था। जिसके चलते उसे भी पीटा गया था। वहीं, दूसरी ओर पादरी के खिलाफ कपूरथला की जिस महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कोर्ट में बयान दर्ज हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पादरी बजिंदर सिंह का उक्त वीडियो रविवार को तेजी से वायरल होने लगा था। जिसमें इस VIDEO में बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा था। इससे पहले उसने बच्चे के साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी थी। यह VIDEO 14 फरवरी का है। घटना बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस में हुई थी। हालांकि इसे लेकर चर्च द्वारा कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं जारी की गई है।