By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री मान का किसानों को बड़ा तोहफा, एस.ए.पी. में बढ़ौतरी की घोषणा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > मुख्यमंत्री मान का किसानों को बड़ा तोहफा, एस.ए.पी. में बढ़ौतरी की घोषणा
Punjab

मुख्यमंत्री मान का किसानों को बड़ा तोहफा, एस.ए.पी. में बढ़ौतरी की घोषणा

The Punjab Plus
Last updated: 2024/11/26 at 12:24 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

जालंधर/चंडीगढ़ (दीपक पंडित) गन्ना किसानों को सबसे अधिक गन्ने का मूल्य (स्टेट एग्रीड प्राइस) देने में देश का नेतृत्व करते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एस.ए.पी. में प्रति क्विंटल 10 रुपए की बढ़ौतरी की घोषणा की। इससे किसानों को गन्ने की फसल का प्रति क्विंटल 401 रुपए मूल्य मिलेगा। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और इसीलिए किसानों को 10 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ौतरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब देशभर में गन्ने का सबसे अधिक दाम देगा, जिससे किसानों को बड़ा लाभ होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार किसानों को देश में गन्ने का सबसे अधिक मूल्य मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा ही गन्ना किसानों को सबसे अधिक कीमत दी है और अब भी इसी दिशा में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गन्ने की अग्रणी किस्मों के लिए किसानों को 401 रुपए प्रति क्विंटल और गन्ने की मध्यम-पिछड़ी किस्मों के लिए 391 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य देगी। सी.एम. भगवंत सिंह मान ने कहा कि गन्ने का स्टेट एग्रीड प्राइस (एस.ए.पी.) देश में सबसे अधिक है, जिससे किसानों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ की सृष्टि सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। सी.एम. मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार लोगों के पैसे का उपयोग उनकी भलाई के लिए कुशलतापूर्वक कर रही है और राज्य में कई जनहितैषी एवं विकासोन्मुख नीतियां लागू की गई हैं।

The Punjab Plus 26 November 2024 26 November 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली,गिरफ्तार : पुलिस ने गिरफ्तारी पर रखा था इनाम
Next Article जनवरी में मिल सकता है बड़ा तोहफा: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में होगी बड़ी बढ़ोतरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?