अभियान को सफल बनाने में जुटे पंजाब भाजपा कार्यकारिणी
जालंधर (दीपक पंडित) भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पंजाब में भाजपा नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। इन्हीं नेताओं में एक नेता हैं। पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल। चेहरे से शांत और पार्टी की विचारधारा के प्रति बिल्कुल गंभीर दिखने वाले मनोज अग्रवाल ने इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए दिनरात बैठकों का दौर जारी रखा हुआ है। अग्रवाल ने बताया कि भाजपा का परिवार दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है जोकि इस बात का प्रमाण है कि विपक्षी दलों की हर साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी आपस में घी खिचड़ी हैं और एक-दूसरे पर आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता इन दोनों की सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में ऐसा इतिहास रचेगा जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी।