चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में आज यानी शुक्रवार को विधानसभा उपचुनावों की घोषणा हो सकती है। पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। विधानसभा उपचुनावों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ पंजाब उपचुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है।
पंजाब में ये चुनाव गुरदासपुर की डेरा बाबा नानक, बरनाला, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीटों पर होने हैं। डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और चब्बेवाल सीटें कांग्रेस के पास थीं। लेकिन पूर्व विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के सांसद बनने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं।
चब्बेवाल सीट से पूर्व सांसद डॉ. राज कुमार आप में शामिल होने के बाद सांसद का चुनाव जीते थे। वहीं बरनाला सीट आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के पास थी। उन्होंने सांसद का चुनाव जीतने के बाद सीट से इस्तीफा दे दिया था।