जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब से इकलौते आप सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। मगर अब इन अफवाहों पर विराम लगा गया है। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया है कि वह कहीं नहीं जा रहे। आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी। इसी तरह अंगुराल ने लाइव होकर कहा- ये सभी बातें निर्धार हैं।
जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल ने लाइव होकर कहा- वह फिलहाल दिल्ली हैं। बीजेपी जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। वह किसी पार्टी को जॉइंन नहीं कर रहे हैं। अंगुराल ने कहा- आम आदमी पार्टी के साथ उनकी वफादारी है और वह भविष्य में भी किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। ये सिर्फ एक अफवाह है। फिलहाल वह दिल्ली में हैं। आज शाम तक वह ट्रेन के जरिए जालंधर पहुंच जाएंगे।