चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब व हरियाणा के किसान शंभू व खनौरी बार्डर पर डटे हुए हैं। वहीं किसान आंदोलन का आज 25वां दिन है। वहीं बड़ी खबर सामने आ रही है कि आज महिला दिवस पर किसान आंदोलन में शंभू व खनौरी बार्डर पर महिलाएं मोर्चा खोलेंगी। जानकारी मिली है कि आज दोनों बार्डरों पर लगभग 10 हजार महिलाएं पहुंचेगी और रोष प्रदर्शन करेंगी। दोनों बार्डरों की कमान आज महिलाओं के हाथ में होगी। वहीं आपको बता दें कि आज महिला दिवस है। किसान आंदोलन में पहुंचने वाली महिलाओं के लिए हर सहूलियत की व्यवस्था की गई है।
किसान नेता सरवन पंधेर ने कहा कि गत दिन मोदी जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे लेकिन इस दौरान उन्होंने जम्मू के किसानों के लिए भी कुछ भी ऐलान नहीं किया। किसान नेता पंधेर ने कहा कि लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ गया है। वहीं पंधेर ने कहा कि ये किसान आंदोलन अब लंबा चलने वाला है। जिक्रयोग्य है कि किसान दिल्ली में जंतर-मंतर में पहुंचे हैं। जानकारी मिली है कि इस दौरान कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। किसानों का कहना है कि सरकार ट्रेक्टर-ट्राली को लेकर बहाने बना रही है, दरअसल केंद्र सरकार किसानों को दिल्ली कूच करना ही नहीं देना चाहते। वहीं बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत रखी है जिसे किसान-मजदूर महापंचायत नाम दिया है।