By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कुलजीत सिंह संधू सीनियर डिप्टी मेयर और राजिंदर शर्मा बने डिप्टी मेयर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कुलजीत सिंह संधू सीनियर डिप्टी मेयर और राजिंदर शर्मा बने डिप्टी मेयर
Punjab

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कुलजीत सिंह संधू सीनियर डिप्टी मेयर और राजिंदर शर्मा बने डिप्टी मेयर

The Punjab Plus
Last updated: 2024/03/04 at 5:22 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस)  चंडीगढ़ नगर निगम के लिए सोमवार को हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुलजीत सिंह संधू और राजिंदर शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवारों को हराकर क्रमश: वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर चुने गए हैं। उच्चतम न्यायालय ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव के 30 जनवरी को घोषित परिणाम को 20 फरवरी को पलटते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया था। न्यायालय ने 30 जनवरी के चुनाव के संचालन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह, जो भाजपा नेता हैं, के खिलाफ ‘‘गंभीर कदाचार’’ के लिए मुकदमा चलाने का भी आदेश दिया था।

चूंकि वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के पद के चुनाव के लिए महापौर पीठासीन अधिकारी होता है, इसलिए इन पदों के लिए दोबारा मतदान कराया गया। इन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया का संचालन आम आदमी पार्टी (आप) के कुमार ने किया जिन्होंने हाल में चंडीगढ़ के महापौर का पदभार संभाला है। वरिष्ठ उपमहापौर पद के चुनाव में संधू को 19 वोट मिले जबकि कांग्रेस नेता गुरप्रीत गाबी को 16 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित किया गया। उपमहापौर पद के चुनाव में शर्मा को भी 19 मत मिले और उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस नेता निर्मला देवी को 17 वोट मिले।

इन भाजपा उम्मीदवारों ने पिछली बार भी चुनाव जीते थे। कुल 35 सदस्यीय नगर निगम सदन में भाजपा के 17 पार्षद हैं। तीन आम आदमी पार्टी (आप) पार्षदों के 19 फरवरी को भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा की संख्या 14 से बढक़र 17 हो गई थी। ‘आप’ के 10 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के सात सदस्य हैं। शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है। भाजपा नेता एवं चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर को भी निगम के पदेन सदस्य के रूप में मतदान का अधिकार है।

The Punjab Plus 4 March 2024 4 March 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जालंधर नगर निगम के यूनियन सदस्यों ने अपनी मांगो को लेकर कमिश्नर गौतम जैन को सौपा मांग पत्र
Next Article पंजाब सरकार का बजट आज: लोकसभा चुनाव पर रहेगी नजर: किसानों से लेकर हर वर्ग को साधने की तैयारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?