जालंधर (दीपक पंडित) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है। इसका कई जगह पर लाइव प्रसारण होना था। इसी क्रम में जालंधर में भी आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। जहां राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने करीब 20 मिनट भाषण दिया। जिसमें 18 मिनट तक उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। पुरोहित ने जालंधर में कहा- किसानों के लिए पीएम मोदी जितना कोई भी समर्पित नहीं है।
जहां मुख्य तौर पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे। सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब के राज्यपाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद सुशील रिंकू, फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य नेता और अधिकारियों को शामिल होना था। मगर आप का कोई भी नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।
पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा- भारत को पीएम के रूप में वरदान मिला है। हम कलपना नहीं कर सकते कि पीएम मोदी ने इतनी तेजी से विकास कर दिया है। देश को एक एक बार में 40 40 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी गई है। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा- हम पीएम के आभारी हैं, जिन्होंने पूरे देश को आज 41 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। केंद्र सरकार हमेशा पंजाब को डवेलप करने में आगे रही है।
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा- जालंधर रेलवे स्टेशन भारत ने विकसित रेलवे स्टेशन्स में से एक होगा। भारतीय रेलवे को पीएम ने वंदे भारत जैसी ट्रेन की सौगात थी। जोकि आज भारत के हर कोने में चल रही थी। पंजाब से कुछ ही घंटों में हम वंदे भारत की मदद से कहीं भी जा सकते हैं।