रूस में देश का नाम रोशन करेगा भारत 360 : कालिया, भंडारी
जालंधर (दीपक पंडित) रूस में 1 मार्च से 7 मार्च तक होने वाले विश्व युवा महोत्सव ( वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल) के लिए जाने वाले भारतीय दल “भारत 360” का नेतृत्व करने वाले चेयरमैन वरुण कश्यप और डेलिगेट युवा समाज सेवक कुलविंदर सिंह जौली बेदी व अशोक अनुज को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के.डी. भंडारी ने अपनी शुभकामनाएं दी । इस मौके पर उन्होंने रूस में भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत करने के लिए सुझाव दिए।
मनोरंजन कालिया और केडी भंडारी ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारत 360 के लिए बनाई गई देश की नेशनल प्रिपेरटॉरी कमेटी ( एन.पी.सी.) के चेयरमैन जालंधर से ही वरुण कश्यप जालंधर से संबंधित है और उनके नेतृत्व में भारत की इतनी बड़ी टीम रूस में जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय टीम रूस में देश का नाम रोशन करेगी और विश्व में भारत की एक शानदार तस्वीर प्रस्तुत करेगी। ऐसे में पूरे विश्व को पता चलेगा कि भारत किस तरह से पिछले एक दशक से तेजी से प्रगति कर रहा है।
इस मौके पर भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे वरुण कश्यप ने कहा बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस युवा महोत्सव में दुनिया भर के 180 देश के 10000 सदस्य और रुस के 10 हज़ार हिस्सा ले रहे हैं जिनमें विद्यार्थियों के अलावा अलग-अलग फील्ड से विशेषज्ञ लिए गए हैं। यह सभी सदस्य वहां पर होने वाले विभिन्न सेशन में अपनी बात रखेंगे और भारत के बारे में बातचीत करेंगे। सभी सदस्य भारतीय संस्कृति के बारे में, भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में, भारत के सभ्याचार, लोकतंत्र और हर क्षेत्र में भारत की प्रगति के बारे में दुनिया को बताएंगे।