लुधियाना (द पंजाब प्लस) किसान आंदोलन के बीच लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा लगाया धरना उठा लिया गया है।
किसान संगठनों ने पिछले 6 दिन से टोल प्लाजा पर धरना लगाया हुआ था। इस दौरान किसी भी वाहन से टोल टैक्स नहीं वसूला जा रहा था। लेकिन अब किसानों ने टोल प्लाजा से अपना धरना उठा लिया है जिसके चलते लाडोवाल टोल प्लाजा पर फिर से टोल वसूल करना शुरू कर दिया गया है।