चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मान आज तोहफा देने जा रहे हैं। दरअसल, पंजाब मुख्यमंत्री आज विजेताओं खिलाड़ियों को क्लास-वन नौकरी के नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगा इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में विजेता हॉकी टीम के 9 खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी नौकरी मिलेगी। 6 खिलाड़ियों को पी.पी.एस. और 4 खिलाड़ियों को पी.सी.एस. के पद पर नौकरी दी जाएगी।
जानें किस खिलाड़ी को किस पद पर मिल रही नियुक्ति
पी.पी.एस. (डी.एस.पी.)
1. हरमनप्रीत सिंह (भारतीय हॉकी टीम)
2. मनदीप सिंह (भारतीय हॉकी टीम)
3. दिलप्रीत सिंह (भारतीय हॉकी टीम)
4. वरुण कुमार (भारतीय हॉकी टीम)
5. शमशेर सिंह (भारतीय हॉकी टीम)
6. हरमनप्रीत कौर (भारतीय क्रिकेट टीम)
पीसीएस अधिकारी
1. रूपिंदर पाल सिंह (भारतीय हॉकी टीम)
2. सिमरनजीत सिंह (भारतीय हॉकी टीम)
3. हार्दिक सिंह (भारतीय हॉकी टीम)
4. गुरजंत सिंह (भारतीय हॉकी टीम)