नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले के फ्लाईओवर पर एक भयानक रोड़ एक्सीडेंट हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि एक के बाद एक कई गाड़ियां टकराकर आग के शोले में बदल गईं औऱ आठ लोग घायल हो गए तो 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना CCTV में कैद हो हुई है।
Dharmapuri – Tamilnadu pic.twitter.com/wjXItRaFrK
— Shiva Kumar (@Dagam_offl) January 24, 2024
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी में एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आता नजर आ रहा है, जो आगे चल रहे डंपर और दूसरी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारता है इतने में डंपर नियंत्रण खोते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिर जाता है और नीचे गिरने से पहले डंपर एक और कारसे टकराता है जिसके बाद ट्रक में आग लग गई।
Tamil Nadu: Lorry hits car near Dharmapuri National Highway a short while ago. Details awaited. Fire tenders have been rushed to the spot.
Report: Dhandapani pic.twitter.com/HPUt81rIkc
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 24, 2024
बताया जा रहा है कि ट्रक ओवरलोड हुआ था। फ्लाईओवर से नीचे गिरने वाले डंपर ने जिस ट्रक के टक्कर मारी थी, उसमें भी आग लग गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
दुर्घटना पर धर्मपुरी के DMK सांसद सेंथिल कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वह कब से धर्मपुरी के थोप्पुर घाट खंड पर स्वीकृत एलिवेटेड राजमार्ग को जल्द बनाने की मांग कर रहे हैं।