By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब के 8 जिलों में धुंध का ओरेंज अलर्ट, 9 जनवरी को बारिश के आसार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब के 8 जिलों में धुंध का ओरेंज अलर्ट, 9 जनवरी को बारिश के आसार
Punjab

पंजाब के 8 जिलों में धुंध का ओरेंज अलर्ट, 9 जनवरी को बारिश के आसार

The Punjab Plus
Last updated: 2024/01/04 at 10:44 AM
The Punjab Plus
Share
5 Min Read
SHARE

चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब में 6 दिनों से धूप नहीं खिली है। दिन व रात के तापमान में लगभग 5 डिग्री तक का ही अंतर रह गया है। पूरा पंजाब ठंड और कोहरे की चादर में लिपटा है। वहीं मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक पंजाब में येलो और आज राज्य के 8 जिलों में धुंध का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बीते 24 घंटों में तापमान में औसतन 2.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। बढ़ती धुंध का असर अब सीधा रेल यातायात पर भी पड़ने लगा है। सुबह रवाना हुई अधिकतर ट्रेनें समय से देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग की तरफ से जारी ताजा चेतावनी के अनुसार पंजाब के संगरूर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, मोगा में धुंध का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने के आसार हैं। वहीं, अन्य राज्य में भी धुंध का येलो अलर्ट है और सभी को सड़क मार्ग का प्रयोग करते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वहीं, आज शहीद भगत सिंह (SBS) नगर सबसे ठंडा शहर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

9 जनवरी को बदलेगा मौसम

9 जनवरी को मौसम विभाग ने पॉकेट रेन की संभावना जाहिर की है। अगर ऐसा होता है तो धुंध पर इसका भी असर होगा और आने वाले दिनों में धुंध अधिक गहरी हो सकती है। लेकिन लोगों को ड्राई कोल्ड से राहत मिलने वाली है। अभी तक बारिश ना होने के कारण अस्थमा व सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनों पर इसका असर

पंजाब में गुरुवार सुबह रवाना हुई ट्रेनों पर भी धुंध का असर दिखने लगा है। अमृतसर या पंजाब के अन्य हिस्सों से रवाना हो रही ट्रेनें समय से देरी से चल रही है। रेलवे विभाग ने भी उनकी आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन NTS या 139 से जानकारी लेकर ही रेलवे स्टेशन पहुंचने की हिदायत दी है। निम्न गाड़ियां फिलहाल समय से कुछ देरी से चल रही हैं-

  • अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस 2.30 घंटे की देरी से चल रही है।
  • अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी तकरीबन 15 मिनट की देरी से चल रही है।
  • अमृतसर- नंदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 25 घंट की देरी से अमृतसर से रवाना हुई।
  • अमृतसर- नई दिल्ली सुपर फास्ट आधे घंटे की देरी से चल रही हे।
  • पठानकोट- दिल्ली भी समय से लेट चल रही है।

दिन व रात के तापमान में अंतर हुआ कम

बीते माह जहां पंजाब में दिन व रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर देखने को मिल रही था। वहीं अब ये अंतर कम होकर 5 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को ना धूप मिल पा रही है और वे ठंड से ठिठुरने पर मजबूर हो चुके हैं। बीते दिनों भी अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री, लुधियाना 14.2 डिग्री, जालंधर 13.1 डिग्री और फरीदकोट 10 डिग्री दर्ज किया गया था। पंजाब में ये तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम आंका गया है।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

पंजाब में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पंजाब का औसतन न्यूनतम तापमान बीते दिन से 2.3 डिग्री कम दिया गया है। वहीं, SBS नगर में तापमान 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और ये शहर 3.5 डिग्री के साथ आज सबसे ठंडा रहा।

अमृतसर- शहर के न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। जिससे न्यूनतम तापमान आज सुबह 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज का अधिकतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

जालंधर- शहर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आज भी यहां धूप ना खिलने का अनुमान है। जिसके बाद अधिकतम तापमान तकरीबन 13 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

लुधियाना- शहर का न्यूनतम तापमान बीते दिन से 1.7 डिग्री कम, 5.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आज लुधियाना में घनी धुंध का भी अलर्ट है। शाम तक अधिकतम तापमान 13 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

The Punjab Plus 4 January 2024 4 January 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 26 जनवरी के मौके पर पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्री यहां-यहां फहराएंगे तिरंगा, देखें LIST
Next Article पंजाबियों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, अगले महीने तक चालू हो जाएगा आदमपुर सिविल हवाई अड्डा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?