जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में सुबह होते ही एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि नूरमहल के गांव सुन्नत कलां में एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पीड़ित व्यक्ति की पहचान बलराज सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव वड्डी पत्ती, बिलगा का रहने वाला है।
वहीं पीड़ित व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हरकत में आई थाना नूरमहल की पुलिस व सी.आई.ए. टीम वहां मौके पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि वह अपने बेटे को छोड़कर वापिस आ रहा था तो उस समय सुन्नत कलां रोड पर उस पर किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। वहां पुलिस को गोली का खोल भी बरामद हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।