जालंधर (दीपक पंडित) मध्यप्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनावों में प्रचंड भारी जीत होने पर जिला भाजपा महामंत्री राजेश कपूर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरे देश में हुए विकास पर जनता ने वोट किया है।उन्होंने कहा कि यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और ज्यादा मजबूत हो रहा है और जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है,उससे 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को गुमराह करने वाली मान सरकार का भाजपा की तीन राज्यों में हुई प्रचंड जीत से आगामी निगम और लोकसभा चुनावों में होगा सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ 1000 रूपए हर महीने देने का झूठा वायदा करके महिलाओं को ठगने का काम किया है और जिसका जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले चुनावों में हार के रूप में मिलेगा।उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी निगम चुनावों में इनकी हार तय है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लोगों के साथ किये झूठे वायदों का जवाब जनता की अदालत में देना होगा।उन्होंने कहा कि इस जीत ने पंजाब में भाजपा की आगामी चुनावों में ऐतिहासिक जीत को सुनिश्चित कर दिया है