जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के नकोदर में चोरों ने घर से लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर लिया। जिस समय यह घटना हुई परिवार शादी में गया हुआ था। नकोदर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रंजीत नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि चोर घर से करीब 40 तोले सोना, एक लाख कैश, महंगी घड़ियां और अन्य सामान ले गए हैं। चोरी का एक CCTV सामने आया है कि जिसमें एक युवक थैले में सामान लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके किसी रिश्तेदार की शादी थी। जिसके चलते वह सुबह ही चले गए थे। दोपहर के वक्त घर वापस लौटे तो देखा घर के अंदर पड़ा सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। घर के अंदर कोई CCTV नहीं लगा था। दीवार फांदकर चोर घर में घुसा था। उसने घर के अंदर सभी कमरों की तलाशी ली। कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरी हुई घड़ियां विदेश से आई थी। सोना उनका पुश्तैनी था। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस चोरी में उनका करीब 25 से 26 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।