चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) बठिंडा में किसानों की अजीबोगरीब गुंडागर्दी की खबर सामने आई है। बुर्ज महिमा गांव में खेतों में पड़ी पराली जलाने से रोकने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची थी। इस दौरान किसानों ने इसका विरोध किया और प्रशासन की टीम को घेर लिया। अधिकारी को बंधक बना लिया गया और प्रताड़ित किया गया। काफी देर तक बहस के बाद प्रशासनिक टीम के अधिकारी से ही किसानों ने पराली में आग लगवा दी।
इस घटना के बाद पंजाब मुख्यमंत्री का ट्वीट भी सामने आया है। सी.एम. मान लिखा कि, ”प्यारे पंजाबियों ये किस राह पर चल पड़े ??…सरकारी कर्मचारी पराली ना जलाने का संदेश लेकर गया पर उसी से आग लगवा दी…हवा को गुरु साहिब ने गुरु का दर्जा दिया…हम इस दर्जे को बर्बाद करने के लिए अपने हाथों में तीलियां लेकर अपने बच्चों के हिस्से की ऑक्सीजन को खत्म करने में लगे हैं…पर्चा दर्ज होने लगा है…”
ਪਿਆਰੇ ਪੰਜਾਬੀਓ ਆਹ ਕਿਹੜੇ ਰਾਹਾਂ 'ਤੇ ਤੁਰ ਪਏ ?? .. ਸਰਕਾਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਪਰਾਲ਼ੀ ਨਾ ਜਲਾਉਣ ਦਾ ਸੰਦੇਸ਼ ਲੈ ਕੇ ਗਿਆ ਪਰ ਓਸੇ ਤੋਂ ਅੱਗ ਲਗਵਾਈ..ਹਵਾ ਨੂੰ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੇ ਗੁਰੂ ਦਾ ਦਰਜਾ ਦਿੱਤਾ .. ਅਸੀਂ ਇਸ ਦਰਜੇ ਨੂੰ ਬਰਬਾਦ ਕਰਨ ਲਈ ਆਪਣੇ ਹੱਥਾਂ 'ਚ ਤੀਲੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਅਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਹਿੱਸੇ ਦੀ ਆਕਸੀਜਨ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲੱਗੇ… pic.twitter.com/JHzshx4fhs
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 4, 2023