By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा ‘Chandrayaan-3’
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > India > चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा ‘Chandrayaan-3’
India

चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा ‘Chandrayaan-3’

The Punjab Plus
Last updated: 2023/08/14 at 6:25 PM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE
बेंगलुरु (द पंजाब प्लस) भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ सोमवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंच गया। बेंगलुरु में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा की ‘‘निकटवर्ती कक्षा’’ में पहुंच गया है। ‘चंद्रयान-3’ का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद छह और नौ अगस्त को चंद्रयान को कक्षा में नीचे लाए जाने की दो प्रक्रियाओं को अंजाम दिया गया।
इसरो ने ट्वीट किया, कि ‘चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के नजदीक लाने की प्रक्रिया शुरू। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 150 किमी 7 177 किमी रह गई है।’’ उसने बताया कि अगली प्रक्रिया को 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिए जाने की योजना है। इसरो ने अभियान के आगे बढ़ने पर चंद्रयान-3 की कक्षा धीरे-धीरे घटानी शुरू की तथा उसे चंद्र ध्रुव के समीप लाने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया।
इसरो के सूत्रों के अनुसार, अंतरिक्ष यान को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक और प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा जिसके बाद लैंडर और रोवर से युक्त ‘लैडिंग मॉड्यूल’ आगे की प्रक्रिया के तहत ‘प्रॅपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर के ‘डीबूस्ट’ (धीमे होने की प्रक्रिया) से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैडिंग’ करने की उम्मीद है।
The Punjab Plus 14 August 2023 14 August 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
Next Article लुधियाना: पुलिस ने कुछ ही घंटो में सुलझाया मर्डर केस, आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?