चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव होना है। इससे पहले अपने उम्मीदवार को मजबूत करने और उसके पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस के सीनियर नेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू लिस्ट से बाहर है।
सिद्धू कांग्रेस पार्टी के बड़े वक्ता है। उनका स्टार प्रचारकों में नाम न होने से कही न कही उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी को असर पड़ेगा। सूची में सबसे ऊपर नाम भूपेश बघेल का है।

वहीं दूसरे तरफ राहुल गांधी के अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी उप-चुनाव में मोर्चा संभालेंगे। किशोरी लाल ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कलाकार स्मृति ईरानी को हराया। वहीं किशोरी लाल खुद भी लुधियाना में कांग्रेस की सेवा कर चुके है। उनका लुधियाना से जमीनी नाता है। किशोरी लाल का परिवार अभी भी लुधियाना में ही रहता है। कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू के पक्ष में कुल 40 स्टार प्रचारक उप चुनाव में प्रचार के लिए आ रहे है।
इन स्टार प्रचारकों में मुख्य चेहरे सचिन पायलट, मनीष तिवाड़ी, अदाकार राज बबर, मोहम्मद सदीक और कन्हैया कुमार है। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा, वड़िंग प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखपाल सिंह खैहरा आदि के नाम भी प्रमुख है।