चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज (26 मई) से पंचकूला में श्री हनुमंत कथा करेंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां 26 से 30 मई तक प्रवचन देंगे। ये पहला मौका है, जब वे पंचकूला में कथा करने आ रहे हैं। लोगों मे इसको लेकर उत्साह है और कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
इसके मद्देनजर दशहरा ग्राउंड में 28 हजार लोगों के बैठने के लिए 210 बाई 700 का पंडाल तैयार किया जा रहा है। जिस स्टेज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी बैठेंगे, उसका साइज 120 बाई 180 रहेगा।
कलश यात्रा में 2300 महिलाएं शामिल हुई
इससे एक दिन पहले रविवार को कथा के उपलक्ष्य में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 2300 महिलाएं शामिल हुई। धार्मिक गीतों के बीच निकाली गई भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रविवार को शहर में हो रही बारिश के बीच हजारों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं। शालीमार ग्राउंड में बारिश की वजह से कीचड़ फैल गया है, जिसके चलते लोगों को भी परेशानी हुई।