जालंधर (दीपक पंडित) आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को आज विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि अरोड़ा से मोहाली में पूछताछ होगी या फिर जालंधर में। बता दें कि विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड करने पहुंची थी।
करीब 6 घंटों तक विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के घर के अंदर सर्च करती रही। सर्च के दौरान रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घर पर भी रेड की गई है। राजू मदान तो घर पर नहीं मिले, मगर रोहित को विजिलेंस ने अपने हिरासत में ले लिया था। उन्हें भी आज अरोड़ा के साथ ही पेश किया जाएगा।