जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, आज सुबह इस तहत कार्रवाई के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रमन अरोड़ा, पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर छापेमारी की थी। यह कदम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है।
सूत्रों के मुताबिक, रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह जालंधर नगर निगम के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर आम नागरिकों को झूठे नोटिस भेजते थे। इन नोटिसों के जरिए लोगों को परेशान किया जाता था और फिर उनसे पैसे लेकर मामले को दबा दिया जाता था। यह पूरा रैकेट नगर निगम की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहा था, जिसमें निर्दोष लोग मानसिक और आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे थे।
राज्य सरकार द्वारा कराई गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद हुए हैं, जो इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर हो, भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।