जालंधर (दीपक पंडित) आज सुबह अचानक स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह जालंधर में औचक निरक्षण करने पहुंच गए। निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अफसरों से पूछताछ की।
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने आज सुबह जालंधर में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने शहर के कई स्थानों पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर सफाई कामों को लेकर मंत्री नाराज दिखे। उन्होंने निगम कमिश्नर को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।
जालंधर शहर का औचक निरीक्षण करने के बाद मंत्री रवजोत सिंह ने मेयर वनीत धीर, डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल और नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन समेत नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मंत्री ने साफ कहा है कि सफाई कामों में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई होगी।
मंत्री रवजोत सिंह ने कहा है कि नगर निगम के कामों में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम के कामों की समीक्षा करते हुए कहा कि कई काम पेंडिंग हैं, जिससे सरकार की किरकिरी होती है, उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि सभी काम तय समय में होना चाहिए।