जालंधर (दीपक पंडित) ए.डी.सी.पी.-1 जालंधर आकर्षि जैन ने रेलवे स्टेशन के पास देर रात हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति और तीन लोगों के समूह के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा शॉट फायर किए गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जी.आर.पी. के अधिकार क्षेत्र में आता है और इस मामले में जी.आर.पी. द्वारा तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की जांच कर रही है।