चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत, 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत पंजाब सरकार ने 6 नवंबर 2023 को की थी। इसके तहत, 27 दिसंबर 2023 को गुरु पर्व के अवसर पर पहला जत्था रवाना किया गया था। पहले चरण में, 53,000 से अधिक श्रद्धालुओं को विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई गई थी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत पंजाब से अंतिम जत्था 27 दिसंबर 2023 को गुरु पर्व के अवसर पर रवाना हुआ था। यह जत्था अमृतसर से पटना साहिब के लिए रवाना हुआ था। फरवरी 2024 में, आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लागू आचार संहिता के कारण इस योजना को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था।
कल, 3 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ को पुनः शुरू करने की मंजूरी दी गई। इस योजना के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
योजना के अंतर्गत, वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित बसों और ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी, जिसमें भोजन और आवास की सुविधाएं भी शामिल होंगी।
2011 सेंसस के अनुसार पंजाब में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 28,70,000 थी। लेकिन सेंसस को हुए 14 साल हो चुके हैं। ऐसे में 2011 सेंसस के अनुसार 50 साल से अधिक लोगों की संख्या 64 लाख के करीब थी, जो अब 60 साल को हो चुके होंगे। इस अनुमान के अनुसार पंजाब में अब 64 लाख लोग ऐसे हैं, जो इस स्कीम का फायदा उठा सकेंगे।