चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने ‘बदलता पंजाब’ थीम पर 2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है।
हरपाल चीमा ने कहा- अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर बीमार पंजाब बनाया। हमने सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा है। सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। इन्हें 10 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा। हमारी सरकार ने 817 भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 150 करोड़ रुपए नशा मुक्ति पर खर्च करेगी।
इससे पहले चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान के घर जाकर उनसे मुलाकात की।
वित्तमंत्री ने कहा- रंगला विकास स्कीम शुरू करने जा रहे हैं। 2022 में इसी कारण लोगों ने हमारी सोच को फतवा दिया था। हर जिले में रंगला पंजाब स्कीम लाएंगे। यह स्कीम DC की अगुआई में चलेगी। यह फंड बुनियादी चीजों पर खर्च किया जाएगा। रंगला पंजाब विकास फंड के लिए 585 करोड़ का फंड रखा गया है। इस स्कीम के तहत 5 करोड़ मिलेंगे।
चीमा ने कहा- 2 साल में 12,581 गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। बदलते पिंड बदला पंजाब लागू करेंगे। इसमें 5 स्कीमें होगी। गांव के छप्पड़ों की सफाई, सीवरेज ट्रीममेंट स्थापित करना, खेल मैदानों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाना शामिल हैं। यह काम सालों से नहीं किए हैं। 3,500 करोड़ का बजट इसके लिए रखा है। ग्रामीण सड़कों को सुधारा जाएगा। 2,873 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
चीमा ने कहा- सेहत व भलाई विभाग ने 3 साल में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए हैं। अब तक 3 करोड़ से अधिक लोग इसका फायदा उठा चुके है। अकाली दल और कांग्रेस ने मिलकर बीमार पंजाब की सृजना की। सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा गया है। अब तक 45 लाख सेहत बीमा सुविधाओं में शामिल थे।
पंजाब के सेहत क्षेत्र के लिए 2 फैसले लिए जा रहे हैं। पहली बार आगामी साल में सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। दूसरा फैसला यह है कि बीमा कवर 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का रहेगा। सारे परिवारों को सेहत कार्ड मिलेगा। 778 करोड़ रुपए रखे हैं। फरिश्ते स्कीम के लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है।
हरपाल चीमा ने कहा- पंजाब सरकार खेल के क्षेत्र के लिए पहली बार मेगा स्पोटर्स ‘खेडदां पंजाब बदलता पंजाब’ शुरू करने जा रही है। इससे पंजाब खेलों के क्षेत्र में सुधरेगा। इसके तहत हर गांव में खेल मैदान व जिम बनाए जाएंगे। इनमें रनिंग ट्रैक, सोलर लाइट व अन्य सुविधाएं रहेंगी। इसमें सारी लोकप्रिय खेले शुरू करेंगे। पूरे पंजाब 3 हजार इंडोर जिम बनाएंगे। खेल के सेंटर एक्सीलैंस को सुधारेगी। इसके लिए सरकार ने 979 करोड़ का बजट दिया जाएगा। यह पंजाब के इतिहास में सबसे बड़ी राशि जारी की जा रही है। अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा राशि जारी की जा रही है।
हरपाल चीमा ने कहा- युद्ध नशे के विरूद्व मुहिम शुरू की है। हमारी सरकार आने के बाद नशा तस्करों पर प्रहार हो रहा था। पिछले एक महीने से लगातार प्रयास किए जा जा रहे हैं। अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 2025-26 में 150 करोड़ नशा मुक्ति पर खर्च करेगी।
गैंगस्टरों से निपटने के लिए सरकार एक्शन में है। इसलिए इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को मजबूत करेंगे। इसका समय 30 मिनट से कम कर 8 मिनट किया जाएगा। ERV खरीदने के लिए 125 करोड़ रुपए व नए 112 कंट्रोल हेडक्वार्टर बनाने के लिए 153 करोड़ खर्च किए जाएंगे।