जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर में रविवार सुबह 4 से 4.15 बजे के बीच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में ग्रामीण पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुलिस कर्मचारी का 21 वर्षीय बेटा भी शामिल है।
जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह आज यानी शनिवार को इस बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों को जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है।