जालंधर (दीपक पंडित) हरियाणा और पंजाब के 2 हॉकी ओलिंपियन शादी के बंधन में बंध गए हैं। हिसार की रहने वाली वुमन हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता दूहन और जालंधर के रहने वाले हॉकी टीम के स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में लावां (फेरे) लिए।
इस दौरान दोनों के परिवार और भारतीय हॉकी टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। दोनों की शादी सिख रीति-रिवाज से हुई। एक दिन पहले मनदीप सिंह के घर पर प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ।
मनदीप सिंह को हॉकी टीम की गोल मशीन कहा जाता है, वे फिलहाल पंजाब पुलिस में DSP के पद पर हैं। वहीं उदिता महिला हॉकी लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी रही हैं। इसके अलावा वे मॉडलिंग भी करती हैं।