चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पुलिस के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने पर पंजाब में बवाल मचा हुआ है। किसान हाईवेज पर उतर आए हैं। अब तक 3 जगहों पर पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो चुकी है। वहीं शंभू और खनौरी बॉर्डर पर की गई बैरिकेडिंग हटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक बैरिकेडिंग साफ होते ही 13 महीने से बंद दिल्ली-जम्मू-अमृतसर हाईवे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
इधर, पुलिस ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को पंजाब में आर्मी के कंट्रोल वाले जालंधर कैंट के PWD रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया है।
पंजाब CM भगवंत मान ने आज शाम 7 बजे कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
- मोगा में किसानों ने DC ऑफिस घेरने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस की गाड़ी भी हटा दी। इसके बाद जमकर धक्कामुक्की हुई। यहां पुलिस-किसान आमने-सामने हैं।
- मुक्तसर के गिद्दड़बाहा में किसानों ने बठिंडा-गंगानगर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें हटाया और हिरासत में ले लिया।
- बठिंडा के रामपुरा फूल में किसानों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें हाईवे से खदेड़ दिया। उनके ट्रैक्टर धक्का देकर किनारे कर दिए।