जालंधर (दीपक पंडित) पंजाब के जालंधर में पिछले 15 घंटे के अंतराल में जालंधर देहात पुलिस की टीमों द्वारा दो एनकाउंटर किए गए। ये मामला यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमले से जुड़ा हुआ है। पहला एनकाउंटर पुलिस द्वारा सुबह रायपुर बल्लां के पास किया।
दूसरा एनकाउंटर देर रात पुलिस ने आदमपुर के चुड़वाली के पास किया गया। पहले मामले में आरोपी ने पहले पुलिस पर गोली चलाई, जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश जख्मी हो गए था। देर रात हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस द्वारा महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर पुलिस अलग से एफआईआर दर्ज कर रही है।
सुबह किए गए एनकाउंटर में पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले बदमाश हार्दिक कंबोज (21) को गोली लगी थी। वही, दूसरे आरोपी की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा- ग्रेनेड हमले के मामले में पहले हमने हार्दिक कंजोब को गिरफ्तार किया गया था। उसकी पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से की गई। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ही है। आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी से उतर कर भागने की कोशिश की थी। जिसके चलते पुलिस को गोली चलानी पड़ी।
एसएसपी गुरमीत सिंह ने आगे कहा- इसे लेकर हम अलग से एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिसने ग्रेनेड लांच किया था, वो हार्दिक था। वहीं, अमितप्रीत सिंह बाइक चला रहा था। पहले भी आरोपियों ने रोजर संधू की रेकी कर चुकी था। फिलहाल आरोपी से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया। आरोपियों ने अंधेरा देखकर भागने की कोशिश की गई।
महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई है। लड़की की भूमिका फिलहाल संदिग्ध है। कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुके हैं।