नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) दिल्ली के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट के विस्तार के लिए आज राजभवन का रुख किया है। दरअसल, बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है, और इसी सिलसिले में आज, यानी बुधवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ।
इस विस्तार में बिहार मंत्रिमंडल में 7 नए चेहरों को शामिल किया गया है, ये सभी मंंत्री बीजेपी पार्टी से आते है, जो राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह विस्तार राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
नए चेहरों की सूची इस प्रकार से है…
बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:
-
- कृष्ण कुमार उर्फ मंटू(कुर्मी) BJP
- संजय सरावगी ( वैश्य ) BJP
- सुनील कुमार (कुशवाहा) BJP
- जीवेश मिश्रा ( भूमिहार) BJP
- राजू कुमार सिंह (राजपूत) BJP
- मोतीलाला प्रसाद( तेली) BJP
- विजय कुमार मंडल(केवट) BJP