जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर के व्यस्त प्रेस क्लब चौक में भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा केंद्र सरकार और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में किसान इकट्ठा हुए। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा- भारत में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवाओं को अपना भविष्य नजर नहीं आ रहा है।
जिसके चलते बच्चों ने विदेश का रुख करना शुरू किया। इस पर केंद्र ने ध्यान नहीं दिया। इसका फायदा पंजाब में बैठे गैर कानूनी ट्रैवल एजेंटों ने उठाया और शरीफ लोगों ने लुभाना शुरू कर दिया और ऐसा बहुत दिनों से चल रहा है।
किसान नेता राजेवाल ने कहा कि भारतीयों को हथकड़ियां पहनाकर ऐसे भेजना गलत था। 40 घंटों तक ऐसा किया गया, ये इंसानियत नहीं है। अमेरिका सरकार द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार बिल्कुल अपमानजनक था। इसलिए आज हमें राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला जलाने के लिए पहुंच हैं।
बलबीर सिंह राजेवाल ने आगे कहा- अभी तो और हमारे लोग आएंगे। भारत सरकार इस बात पर क्यों नहीं कुछ बोलती कि पकड़े गए भारतीयों को वहां पर भारतीय एंबेसी के जरिए भेजा जाए। जिसके बाद वहां से उन्हें वापस लाने अरेंजमेंट किया जाए। अमृतसर जैसे बॉर्डर एरिया में पर अमेरिका का जहाज लैंड होना ही बड़ी बात थी।