अमृतसर (द पंजाब प्लस) अमृतसर नगर निगम के नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया आज 28 जनवरी 2025 को अपना पदभार संभालेंगे। इस अवसर पर रणजीत एवेन्यू स्थित नगर निगम के मुख्य कार्यालय में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नवनियुक्त मेयर के साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा और डिप्टी मेयर अनीता भी अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगी।
यह कार्यक्रम आज दोपहर 3:00 बजे होगा। रणजीत एवेन्यू नगर निगम मुख्यालय में इस समारोह के लिए निगम अधिकारियों ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।