जालंधर (दीपक पंडित) जालंधर की नई दाना मंडी में पेट्रोल पंप मैनेजर सागर पर गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को होशियारपुर और दो आरोपियों को शिमला से गिरफ्तार किया है.।पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करेगी। आपको बता दें कि दो दिन पहले एक पेट्रोल पंप मैनेजर को तीन लुटेरों ने हथियार के बल पर लूट लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इनमें से एक लुटेरे को होशियारपुर से और बाकी को शिमला से आज सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया गया और वे अब पुलिस की हिरासत में हैं। उन्हें जालंधर लाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लुटेरों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इनके खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और ये सभी हथियार सोशल मीडिया से खरीदते थे। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ करेगी और सोशल मीडिया के जरिए हथियार ऑर्डर करने के बारे में भी पता लगाएगी।