चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) भारतीय हॉकी टीम के कप्तान और ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उनके दमदार खेल और असाधारण प्रतिभा के दम पर आज मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलने जा रहा है। डिफेंडर होने के बावजूद हरमनप्रीत को अक्सर विपक्षी टीम के खिलाफ शानदार गोल करने के बाद जश्न मनाते देखा गया है।
उनके अलावा अमृतसर के जर्मनजीत सिंह और जालंधर के सुखजीत सिंह को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हरमनप्रीत सिंह के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में टोक्यो 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक, 2023 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक शामिल हैं।