नई दिल्ली (द पंजाब प्लस) पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान दिल्ली में संभाल ली है। अब वे लगातार वहां प्रचार करेंगे। मंत्री, विधायक और कई वालंटियर पहले से ही दिल्ली में हैं। इसके अलावा पार्टी ने जिला स्तर के सदस्यों और बोर्ड के चेयरमैनों को भी चुनाव ड्यूटी सौंपी है। सभी को चुनाव में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल भगवंत मान की कई हलकों में डिमांड है। वह पहले चरण में दो दिन प्रचार करेंगे। इसके बाद वह कुछ समय बाद फिर वहां जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की है। दूसरी ओर मंत्री भी वहां पहुंचने लगे हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों को रहने का अपना इंतजाम खुद करने को कहा गया है। इसके अलावा अन्य वालंटियर दिसंबर से ही वहां काम कर रहे हैं। पार्टी हर घर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।