जालंधर,4 जनवरी (दीपक पंडित) जालंधर में कड़ाके की ठंड के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। जिसके चलते शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल शव 72 घंटे तक सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रहेगा। अगर 72 घंटे तक कोई नहीं आता है तो पुलिस खुद ही उक्त व्यक्ति का अंतिम संस्कार करवा देगी।
उक्त व्यक्ति का शव थाना डिवीजन नंबर-2 के क्षेत्र में नई अनाज मंडी से बरामद हुआ। लोगों ने जब बेहोश व्यक्ति का शव देखा तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद थाना नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।
सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार ने बताया- आसपास के लोगों से शव की पहचान करवाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसआई गुलशन कुमार ने बताया- मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल है। जिसके पास से फिलहाल कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। न ही शव पर कोई निशान था। प्राथमिक जांच में मौत का कारण ठंड लगना लग रहा है।