कजाकिस्तान (द पंजाब प्लस) कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास बुधवार (25 दिसंबर) को एक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना हुई, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल कजाकिस्तान, बल्कि पूरी दुनिया को शोक में डुबो दिया है। विमान में कुल 67 लोग सवार थे, जिनमें से 62 यात्री और 5 क्रू सदस्य शामिल थे। इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री अपने जीवन के अंतिम क्षणों को ‘अल्लाह-हू-अकबर’ कहते हुए रिकॉर्ड कर रहा था। यह वीडियो इस हादसे के भयावह और दिल दहला देने वाले दृश्य को दर्शाता है।
https://twitter.com/i/status/1871902804350308412
कजाकिस्तान के अक्तौ शहर में 25 दिसंबर को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। दुर्घटना में शामिल विमान अजरबैजान एयरलाइंस का था, जो अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या राज्य के ग्रोजनी शहर के लिए उड़ान भर रहा था। फ्लाइट का विमान एम्ब्रेयर 190 था, जो एक क्षेत्रीय जेट एयरलाइन के रूप में जाना जाता है। विमान ने अपनी उड़ान के शुरू होने के महज 3 किलोमीटर बाद, कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय विमान में 67 लोग सवार थे, जिनमें 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद कजाकिस्तान के आपातकालीन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया और घायलों का इलाज शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 32 लोग जिंदा बच पाए हैं। घायलों को इलाज के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना से एक विशेष फ्लाइट भेजी गई, जिसमें डॉक्टरों की एक टीम भी शामिल थी।