By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: चंडीगढ़-पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी:7 में पाला पड़ने की संभावना; पहाड़ी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन, संगरूर में तापमान 1.1 डिग्री
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > चंडीगढ़-पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी:7 में पाला पड़ने की संभावना; पहाड़ी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन, संगरूर में तापमान 1.1 डिग्री
Punjab

चंडीगढ़-पंजाब के 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी:7 में पाला पड़ने की संभावना; पहाड़ी हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन, संगरूर में तापमान 1.1 डिग्री

The Punjab Plus
Last updated: 2024/12/14 at 10:20 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

 चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। लेकिन दोपहर में खिल रही धूप हल्की राहत दे रही है। पंजाब में शुक्रवार को सबसे कम तापमान संगरूर में दर्ज किया गया, जो 1.1 डिग्री पर पहुंच गया।

वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब के 7 जिलों होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां शीतलहर के अलावा पाला पड़ने के भी आसार हैं।

इसी तरह अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा था। लेकिन अब तापमान सामान्य स्थिति में पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 16 दिसंबर से राहत के आसार हैं। सुबह के समय ठंड थोड़ी कम होगी। लेकिन इस बीच पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश के आसार नहीं हैं। जिसकी वजह से आने वाला सप्ताह शुष्क रहने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों की स्थिति

चंडीगढ़- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 7 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। तापमान 6 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

The Punjab Plus 14 December 2024 14 December 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के आगे प्रोपेट बरजिंदर सिंह मिनिस्ट्री ने लगाया बोर्ड, लोगों में रोष
Next Article किसान मार्च को देखते हुए अंबाला के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा ठप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?