जालंधर,09 दिसंबर (दीपक पंडित) जालंधर में नगर निगम चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है, कांग्रेस के सीनियर नेता ने पार्टी छोड़ने का मन बनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मन बना लिया है जो अब पार्टी के सीनियर नेताओं के सम्पर्क में है। जिसके बाद पार्टी इस कदवार नेता को नगर निगम चुनावों में जहां टिकट देकर चुनाव लड़ाएगी ओर वही आम आदमी पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को भी झटका लगा है। कांग्रेसी नेता व जालंधर के मेयर जगदीश राजा पत्नी सहित आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।