जालंधर, 3 दिसंबर (दीपक पंडित) आज भारतीय जनता पार्टी मंडल अलावलपुर रंजीव पांजा (प्रांतीय भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पंजाब) के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें संजीव मिन्हास (जिला भाजपा प्रभारी जालंधर ग्रामीण) ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर आये जसविंदर सिंह पूर्व सदस्य पंचायत मोहदीपुर को भाजपा में शामिल किया। इस मौके पर सदस्यता अभियान की जानकारी दी गयी. इस मौके पर संजीव मिन्हास ने कहा कि जल्द ही अलावलपुर मंडल में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमे वरिष्ठ लीडरशिप की जिम्मेदारी लगाई गई है। इस अवसर पर संजीव मिन्हास को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार राणा (मंडल अध्यक्ष अलावलपुर), रविंदर पुरी रोमी, जंग बहादुर वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), मोहित खुराना (मंडल महासचिव), शंभू शाह, अमरजीत सिंह वडाला, दलवीर चंद विक्की, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह मोहदीपुर, हरीश चंद्र, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।