जालंधर,3 दिसंबर (दीपक पंडित) जालंधर का चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं। मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया है। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा छिड़ी हुई है। दोनों की आईडी से एक दूसरे को अनफॉलो किया गया है। सहज अरोड़ा के अकाउंट पर उनकी पत्नी गुरप्रीत का नाम लिखा हुआ है।
मगर गुरप्रीत के अकाउंट से उनका नाम भी हटा दिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक लेने की अफवाह फैली हुई है। फिलहाल कपल द्वारा इसे लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।
रेस्टोरेंट में काम करनी वाली एक कर्मचारी ने दोनों के कुछ निजी और अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो वायरल हुआ तो पहले कपल ने कहा कि उक्त वीडियो फेक है। मगर, जब कपल का ये बयान सामने आया तो एक और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद कपल द्वारा मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी।
जालंधर में थाना-4 की पुलिस ने सहज के बयान पर आरोपी पाई गई पूर्व कर्मचारी तनिशा वर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि जॉब के दौरान लड़की का मोबाइल जमा कर लेते थे।
बीच में एक दिन सहज अरोड़ा ने लड़की का फोन यूज किया था। पुलिस ने उक्त लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच जब वह एक पॉडकास्ट में पहुंचा तो उन्होंने माना कि उक्त वीडियो उन्होंने बनाया था। मगर ये नहीं सोचा था कि वो वायरल हो जाएगा।