जालंधर,25 नवंबर (दीपक पंडित) जालंधर में आज बीजेपी की स्टेट लेवल की मीटिंग हुई। जिसमें पूरे पंजाब के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे। मगर बीजेपी के मौजूदा पंजाब प्रधान सुनील कुमार जाखड़ नहीं पहुंचे। उक्त मीटिंग उनके बिना ही जारी रही। पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के पंजाब प्रधान और सीनियर लीडरशिप के बीच चल रही खींचतान के बीच अब उनके बीना ही मीटिंग कर ली गई। मीटिंग में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब बीजेपी के प्रभारी विजय रूपाणी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
भाजपा पंजाब प्रदेश मैंबरशिप अभियान की बैठक आज जालंधर में हुई। ये बैठक शाहपुर में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट में रखी गई थी। बैठक में मुख्य तौर पर भाजपा के साथ आने वाले दिनों में करीब 30 लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस मुहिम की देखरेख पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया करेंगे।
बैठक में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित मनप्रीत बादल, पूर्व पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा, अमित भाटिया, तरूण चुघ, विजय सांपला, केडी भंडारी, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश सहित कई बड़े नेता पहुंचे थे। दरअसल भाजपा द्वारा मैंबरशिप अभियान चलाया जा रहा था। वहीं मैंबरशिप अभियान को लेकर आज रखी गई जत्थेबंदी बैठक में रखी गई।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा- जालंधर से पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरजंन कालिया को इस अभियान का प्रभारी बनाया गया है। जिसमें 30 लाख लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने का पार्टी का टारगेट है।