चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद से ही चंडीगढ़ और पंजाब के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम के साथ-साथ दिन के न्यूनतम तापमान में भी 1.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पैदा हुए साइक्लोन का असर पंजाब पर भी पड़ रहा है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट में आज हल्की बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।
कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद और बढ़े प्रदूषण के कारण पूरा पंजाब व चंडीगढ़ धुंध की चपेट में है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से आज पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे आज भी अमृतसर एयरपोर्ट से सुबह 7 बजे तक कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। 5 फ्लाइट्स को रीशेड्यूल किया गया है। जानकारी के मुताबिक बैंकॉक के लिए रात 12.30 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट दोपहर के 3 बजे उड़ान भरेगी।
मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर तक पंजाब में धुंध का असर देखने को मिलेगा। लेकिन उसके बाद हलकी राहत मिलने के आसार बन रहे हैं।
चंडीगढ़- शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 15 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
अमृतसर- आज सुबह न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- सुबह के समय हलके बादल छाने का अनुमान है। आज तापमान 13 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान 17 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- सुबह के समय न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री रहा। आज तापमान 16 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।। तापमान 16 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।