जालंधर (दीपक पंडित) श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के मद्देनजर आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर 12 नवंबर को जालंधर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए और स्कूल/कॉलेज के छात्र-छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम की सीमा के भीतर आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है।
वहीं, नगर कीर्तन को लेकर जिलाधिकारी DC हिमांशु अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा के तहत विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा आयोजित नगर कीर्तन के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए हैं। 12 नवंबर को भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जालंधर जिले में नगर कीर्तन मार्ग और धार्मिक स्थानों के आसपास शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।