By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: शादी की खुशियां पर लगा ग्रहण: दुल्हन को लगी गोली,मचा हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Crime > शादी की खुशियां पर लगा ग्रहण: दुल्हन को लगी गोली,मचा हड़कंप
CrimePunjab

शादी की खुशियां पर लगा ग्रहण: दुल्हन को लगी गोली,मचा हड़कंप

The Punjab Plus
Last updated: 2024/11/11 at 10:44 AM
The Punjab Plus
Share
2 Min Read
SHARE

फिरोजपुर (द पंजाब प्लस) फिरोजपुर के खाई फेमे की गांव में  शादी की खुशियां पर ग्रहण लग गया। शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करते समय गोली दुल्हन को लग गयी। सिर में गोली लगने से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गयी। दुल्हन को गोली लगने के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गयी। दुल्हन को आनन फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि हाशम टूट गांव निवासी बाज सिंह के घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। शादी के मौके से मेहमान घर पर जुटे हुए थे। बाज सिंह की बेटी बलजिंदर कौर का रिश्ता तरन तारन जिले के सरहाली कलां गांव निवासी गुरप्रीत सिंह से तय हुआ था। बलजिंदर कौर की शादी की खुशी में रिश्तेदार हवाई फायर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गोली दुल्हन के सिर में लग गयी। फायरिंग से शादी समारोह में भगदड़ की स्थिति बन गयी।

मेहमानों की नजर जब दुल्हन बनी बलजिंदर कौर पर पड़ी तो बलजिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। मंजर देखकर घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। आनन फानन में एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने दुल्हन को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दुल्हनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टर, बलजिंदर कौर का इलाज करने में जुटे हैं। घटना से परिजन काफी दुखी हैं। मेहमान भी बलजिंदर कौर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक सुखविंदर सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

The Punjab Plus 11 November 2024 11 November 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अकाली दल सुधार लहर का आम चुनाव को लेकर फैसला
Next Article पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मिथुन चक्रवर्ती को धमकी: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?