By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विज-पंवार समेत 5 मंत्रियों ने की शपथग्रहण
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > हरियाणा में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विज-पंवार समेत 5 मंत्रियों ने की शपथग्रहण
Punjab

हरियाणा में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विज-पंवार समेत 5 मंत्रियों ने की शपथग्रहण

The Punjab Plus
Last updated: 2024/10/17 at 2:25 PM
The Punjab Plus
Share
4 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (द पंजाब प्लस) अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार और राव नरबीर सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है। ऋषि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और दलितों के बीच विशेष रूप से पूजनीय हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं। इस अवसर पर राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद रहे। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के साथ-साथ सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नायब सिंह सैनी के बाद अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। आपको बता दे कि वो पिछली बार सैनी सरकार में मंत्री नहीं बने थे। विज अंबाला कैंट से लगातार सातवीं बार विधायक बने हैं।

ओबीसी नेता नायब सिंह सैनी गुरुवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए तैयार हैं क्योंकि भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य में सत्ता में आई है। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में हुई बैठक में सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह विशेष रूप से गुरुवार को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित किया जाना था और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बुधवार को सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया और उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 54 वर्षीय सैनी प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तीन निर्दलीय विधायकों- सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादयान और राजेश दून ने भी सैनी का समर्थन किया है।

भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता विरोधी लहर से लड़ते हुए 90 सीटों वाली विधानसभा में 48 सीटें जीतकर विधानसभा चुनाव जीता। कांग्रेस ने 37 सीटें जीतीं, जबकि इनेलो ने दो और तीन निर्दलीय जीते। तीनों निर्दलीय विधायकों ने सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया है। मनोहर लाल खट्टर द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले पद से इस्तीफा देने के बाद मार्च में नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था।

The Punjab Plus 17 October 2024 17 October 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article करवा चौथ के दिन 21 मिनट तक रहेगा भद्रा काल, इतने बजे से पहले ही सुहागिनें ग्रहण करें सरगी…
Next Article पंजाब में विधायकों के घरों के बाहर लगेगा स्थायी मोर्चा:कल 25 टोल प्लाजा फ्री गए कराए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?