By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Punjab PlusThe Punjab Plus
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Search
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
Reading: पंजाब के 11 जिलों में बारिश की संभावना: आंधी का येलो अलर्ट, बठिंडा में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Aa
Search
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Crime
  • Politics
  • Article
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus > Punjab > पंजाब के 11 जिलों में बारिश की संभावना: आंधी का येलो अलर्ट, बठिंडा में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज
Punjab

पंजाब के 11 जिलों में बारिश की संभावना: आंधी का येलो अलर्ट, बठिंडा में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज

The Punjab Plus
Last updated: 2024/10/09 at 10:24 AM
The Punjab Plus
Share
3 Min Read
SHARE

 चंडीगड़ (द पंजाब प्लस) पंजाब के 11 जिलों में आज (बुधवार) कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इन जिलों में हिमाचल से लगते पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मोगा, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन्हीं जिलों के लिए गरज के साथ तूफान और बिजली चमकने संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, राज्य के अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री की कटौती हुई है। साथ ही यह सामान्य के बराबर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया है। 24 घंटे में किसी भी स्थान पर बारिश दर्ज नहीं की गई है। चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा।

11 अक्टूबर के बाद मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने की 10 तारीख तक राज्य में बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम बदलेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य के बराबर हो जाएगा। 11 से 17 अक्टूबर की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, अब न्यूनतम तापमान भी कम होने लगा है। अधिकतर जिलों में 23 डिग्री से नीचे चला गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान पठानकोट में 17.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, यह मौसम डेंगू और मलेरिया के लिए आदर्श है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में 1.1 डिग्री तापमान कम हुआ है। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 21.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 2.9 की बढ़ोतरी हुई है। आज बादल छाएंगे। तापमान 21.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – मंगलवार शाम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 22 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज आकाश साफ रहेगा । तापमान 21 डिग्री से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – मंगलवार तापमान बीते दिन 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 0.2 की गिरावट दर्ज की गई है। आज आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 21 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री दर्ज गया। तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 22 डिग्री से 34 डिग्री के बीच में रह सकता है।

The Punjab Plus 9 October 2024 9 October 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article Haryana Election Result : विनेश फोगाट ने भारी वोटों से जीता चुनाव, बजरंग पूनिया का रिेएक्शन भी आया सामने
Next Article Petrol Diesel Price: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन राज्यों में हुआ महंगा, जानें इनके लेटेस्ट रेट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब कांग्रेस ने 117 हलकों के कोआर्डिनेटर नियुक्त किए: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी
Punjab
मोहिंदर भगत ने बस्ती शेख भगवान वाल्मीकि मंदिर से अशोक नगर तक 45 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन
Jalandhar
बुधवार को रहेगी छुट्टी: श्री कबीर जयंती को लेकर सरकार का आदेश, सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे
Jalandhar Punjab
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: DSP को किया ससपेंड
Punjab
सतगुरु ज्ञान गिरी महाराज जी के समागम संबंधी निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए उचित प्रबंध हो सुनिश्चित: मोहिंदर भगत
Jalandhar
iTree Network Solutions
The Punjab PlusThe Punjab Plus
Follow US
© 2021 The Punjab Plus. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413. All Rights Reserved.
The Punjab Plus
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?